युबारी किंग मेलन की कीमत जान आपके होश उड़ जाएँगे, सिर्फ अमीर लोग ही इसका सेवन करते हैं

युबारी किंग की खेती करना किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। इसकी खेती वर्षों भर की जाती है। बतादें, कि इसकी पैदावार अक्टूबर से मार्च महीने के मध्य होती है। साथ ही, इसकी खेती भी अलग ढ़ंग से की जाती है। इसके खेत में भिन्न प्रकार के उर्वरकों का भी उपयोग किया जाता है। इसकी वजह से युबारी किंग काफी दिनों तक खराब नहीं होता है। खरबूज का सेवन करना हर किसी को पसंद है। इसमें पोटेशियम बेहद ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही हार्ट से जुड़ी बहुत सारी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। यही कारण है, कि बाजार में इसकी सदैव माँग बनी रहती है। अप्रैल से लेकर मई महीने तक यह बाजार में बड़ी सहजता से प्राप्त हो जाता है। ऐसे वक्त इसकी कीमत 50 से 60 रुपये किलो होता है। परंतु, आज हम खरबूज की एक ऐसी प्रजातियों के विषय में बात करेंगे, जिसकी गिनती विश्व के सर्वाधिक महंगे फ्रूट में की जाती है। इसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में होती है। इतनी कीमत में आप बहुत सारी लग्जरी कार खरीद लेंगे।

इस फ्रूट का नाम युबारी कैसे पड़ा है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि आज हम जिस खरबूज के विषय में बात कर रहे हैं, उसका नाम युबारी किंग है। ऐसा कहा जाता है, कि यह विश्व का सबसे महंगा फल है। यह एक प्रकार का जापानी खरबूज है। इसकी खेती सिर्फ जापान में ही की जाती है। युबारी मेलन की खेती जापान के होकैडो द्वीप पर स्थित युबारी शहर में ही की जाती है। केवल इसी के चलते इसका नाम युबारी मेलन पड़ा। जानकारों का कहना है, कि युबारी शहर का तापमान इस फल के लिए काफी अच्छा होता है।

ये भी पढ़ें:
ताइवानी तरबूज व खरबूज के फलों से किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

युबारी किंग को भारत के लगभग 30 तोले सोने की कीमत पर बेचा गया

युबारी शहर में दिन एवं रात के तापमान में काफी ज्यादा अंतराल होता है, जो कि युबारी मेलन के लिए ‘अमृत’ का कार्य करता है। ऐसा कहा जाता है, कि दिन एवं रात के तापमान में जितना अधिक अंतर होगा, खरबूज उतना ही ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट होगा। युबारी किंग की सबसे बड़ी खास बात यह है, कि इसकी बिक्री नहीं की जाती है। दरअसल, युबारी किंग की नीलामी की जाती है। साल 2022 में एक युबारी किंग की नीलामी 20 लाख रुपये में की गई थी। साथ ही, साल 2021 में 18 लाख रुपये में इस फ्रूट की बिक्री की गई थी। इसका एक मतलब यह हुआ कि भारत में एक युबारी किंग की कीमत के अंदर 30 तोला सोना आसानी से खरीद सकते हैं।

युबारी मेलन का केवल अमीर लोग ही सेवन करते हैं

युबारी किंग एक संक्रमण रोधी फल होता है। ऐसी स्थिति में इसका सेवन करने से शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसमें पोटेशियम के अतिरिक्त विटामिन सी,फोस्फोरस, विटामिन ए एवं कैल्शियम भी पाया जाता है। यही कारण है कि इसकी बाजार में काफी ज्यादा माँग है। परंतु, दुनिया के अमीर लोग ही इसका सेवन करते हैं। किसान युबारी मेलन से ना सिर्फ अपनी आजीविका चला सकते हैं। साथ ही, सेहत के लिए भी काफी बेहतरीन होते हैं।